
उपसर्ग - अभ्यास प्रश्न पत्र
दिए गए उपसर्गों से बने गलत शब्द का चयन कीजिये -
अप - अपमान अपशब्द अवगुण अपयश
बद - बदनाम बेपरवाह बदबू बदमाश
सु - सुयश सुपुत्र सुरंग सुकाक
बे - बेगुनाह बेशरम बेनाम बेशर्म
दुष - दुष्परिणाम दुबला दुष्कृत्य दुष्कर्म
कु - लड़ाकू कुकर्म कुपुत्र कुसंगति
अव - अवतार अवगुण अनुज अवलोकन
आ - आदान अधिकार आहार आगमन
वि - विकार विक्रय वचन विदेश
प्र - परोपकार प्रदेश प्रतिकूल प्रचार
उत्तर
अवगुण
बेपरवाह
सुकाक
बेशरम
दुबला
लड़ाकू
अनुज
अधिकार
वचन
परोपकार
कोष्टक में दिए शब्द में उचित उपसर्ग लगाकर सही शब्द बनाएँ-
साथ में पढ़नेवाला (पाठी) - सहपाठी
जिसे किसी का दर न हो (डर) - निडर
रहने की जगह (वास) -
बुरा काम (कर्म) -
आधा पका हुआ (पका) -
पूरा (पूर्ण) -
जिसे ज्ञान न हो (ज्ञान) -
सुधार (शोधन) -
जिसमे जान न हो (जान) -
जिसकी गहराई नापी न जा सके (थाह) -
निम्लिखित शब्द में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग करें |
निर्बल - निः + बल
आकर्षण - आ + कर्षण
उद्देश्य -
संग्रह -
परीक्षा -
उन्नति -
निकम्मा -
संचय -
प्रतिध्वनी -
निश्चल -